Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में ट्रेन की चपेट में आई महिला:परिजनों ने बताया- मानसिक स्थिति ठीन नहीं थी, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम

    11 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के कर्वी में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना गंगा जी रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय राजकुमारी के रूप में हुई है, जो अरवारा, थाना रैपुरा, जनपद चित्रकूट की निवासी थी। वह अपने परिवार के साथ कर्वी के गंगा जी रोड पर एक किराए के मकान में रहती थी। परिजनों के अनुसार, राजकुमारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। उनके पति और पुत्र दोनों कर्वी नगर पालिका में सफाई कर्मचारी हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को राजकुमारी ने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया और सोने चली गईं। परिवार के सभी सदस्यों के सो जाने के बाद, वह चुपचाप घर से निकलीं और पास ही स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं। वहां वह एक ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कर्वी थाना प्रभारी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा:लाल बारा दरी के अंदर बनी मस्जिद को सील करने का लगाया आरोप , छात्रों का हंगामा
    Next Article
    मऊ में मेगा विधिक सेवा शिविर आयोजित:44 विभागों ने लगाए स्टॉल, लोगों को मिला लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment