Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा:लाल बारा दरी के अंदर बनी मस्जिद को सील करने का लगाया आरोप , छात्रों का हंगामा

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन। विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर बने लाल बारादरी के बाहरछात्र धरना दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन पर मस्जिद को सील करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा , एनएसयूआई , AISA समेत विभिन्न छात्र संगठन और छात्र शामिल हैं। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर कई थाने की फोर्स मौजूद है। प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना से पहले यहां पर लाल बारादरी का निर्माण हुआ था । जो कि लगभग 200 साल पुरानी इमारत है इसी इमारत के अंदर मस्जिद भी है, जिसमें छात्र 200 सालों से नमाज अदा कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि आज लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में बिना कोई नोटिस दिए इस मस्जिद के दरवाजे को सील करके यहां दीवार खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे छात्रों ने पहले निर्माणाधीन दीवार गिरा दिया और सील किए गए दरवाजे को खुलवाने की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित:योजनाओं की जानकारी दी गई, दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए
    Next Article
    चित्रकूट में ट्रेन की चपेट में आई महिला:परिजनों ने बताया- मानसिक स्थिति ठीन नहीं थी, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment