Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में यूपी बोर्ड परीक्षा में मेधावियों ने बढ़ाया मान:इंटरमीडिएट की परीक्षा में बप्पा रावल और आकाश सिंह ने किया टॉप

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। चित्रकूट जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही सफल विद्यार्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में कर्वी के बीबीएसबीएम इंटर कॉलेज के बप्पा रावल सिंह और ज्ञान भारती इंटर कॉलेज कर्वी के आकाश सिंह ने संयुक्त रूप से 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर चित्रकूट इंटर कॉलेज, कर्वी के सिद्धार्थ नारायण श्रीवास्तव रहे, जिन्होंने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शांति देवी इंटर कॉलेज, पहाड़ी की अंशिका देवी ने 92.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा बीबीएसबीएम इंटर कॉलेज कर्वी के रोहित कुमार (92.20%) और शंकर इंटर कॉलेज, देवकली की मुस्कान (91.20%) ने भी टॉप सूची में स्थान बनाया। देखें, 3 तस्वीरें… हाईस्कूल परीक्षा में कालिका देवी इंटर कॉलेज, पुरवा तरौंहा की मानसी तिवारी ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय के अथर्व मिश्रा ने 96.33 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीबीएसबीएम इंटर कॉलेज, बेड़ी पुलिया कर्वी के अनुपम त्रिपाठी ने 95.17 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। चौथे स्थान पर एसएमबी इंटर कॉलेज, खंडेहा मऊ की श्रुति देवी और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, लोढ़वारा की यशी यादव ने संयुक्त रूप से 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर बीबीएसबीएम इंटर कॉलेज, बेड़ी पुलिया कर्वी के अभिषेक सिंह और जीडीएनडी इंटर कॉलेज, कर्वी के मोहित कुमार मिश्रा ने 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन ने इन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा की है। अभिभावकों ने छात्रों की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। छात्रों की इस उपलब्धि से जिले में गर्व का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में सिक्योरिटी गार्ड की बेटी हाईस्कूल टॉपर:प्रख्या भदौरिया को प्रदेश में 5वां स्थान मिला, 600 में से 582 अंक मिले
    Next Article
    अमरोहा में इंटरमीडिएट परीक्षा में बेटियों का दबदबा:जिले की टॉप टेन सूची में 90 प्रतिशत छात्राएं, कुल परीक्षा परिणाम 88.87% रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment