Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट रामायण मेला परिसर में लगी आग:दो दुकानें जलकर खाक, दुकानदार झुलसा; 10 लाख का नुकसान

    6 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जनपद के रामायण मेला परिसर में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में प्रदर्शनी की दो दुकानें जलकर खाक हो गईं और एक दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामायण मेला परिसर में हुई, जहां पांच दिवसीय प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया था। आग की चपेट में आने वाली दुकानों में निलेश गुप्ता की कपड़े की दुकान और एक प्रिंटिंग प्रेस शामिल हैं। निलेश गुप्ता अपनी कपड़े की दुकान के अंदर सो रहे थे, तभी आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। आग इतनी भीषण थी कि कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। बगल की प्रिंटिंग प्रेस भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे मशीनें, लैपटॉप और कपड़े जल गए। दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लगभग दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मेला आयोजकों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप है। प्रदर्शनी में एक सौ से अधिक दुकानें लगाई गई थीं, लेकिन अग्नि शमन जैसे सुरक्षा उपकरणों का कोई इंतजाम नहीं था। प्रशासन की इस लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पूर्व सासंद निर्मल खत्री हॉउस अरेस्ट:आज विधानसभा घेराव करने के लिए लखनऊ जाने वाले थे
    Next Article
    हमीरपुर में लापता अधेड़ का शव नाले से मिला:तीन दिन से लापता था, नशे का आदी होने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment