Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पूर्व सासंद निर्मल खत्री हॉउस अरेस्ट:आज विधानसभा घेराव करने के लिए लखनऊ जाने वाले थे

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को पुलिस ने हॉउस अरेस्ट कर लिया है। वे सोमवार को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जाने वाले थे। उनके घर के पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। उनके अलावा कई अन्य स्थानीय नेताओं के भी हॉउस अरेस्ट की सूचना है। दरअसल मनरेगा का नाम बदले जाने के बाद से कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने 17 फरवरी को लखनऊ में विधान सभा का घेराव का एलान किया था। इसकी सूचना मिलने ही पुलिस हरकत में आ गई। सोमवार रात कांग्रेस नेताओं को उनके आवास पर हॉउस अरेस्ट कर लिया। वे बाहर न निकल पाए इसलिए घर के बाहर पहरा बिठा दिया। महानगर अध्यक्ष सुनील समेत अन्य नेताओं को रोका प्रशासन ने लोकतांत्रिक कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से देर रात ही फैजाबाद महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम समेत सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं को उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया तथा उन्हें लखनऊ जाने से रोक दिया गया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है और शांतिपूर्ण विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास है।हम इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं तथा प्रशासन से मांग करते हैं कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक को उनके आवास पर ही रोका गया विधानसभा घेराव करने की तैयारी कर रहे जिला प्रवक्ता शीतला पाठक को उनके घर पर ही गिरफ्तार कर नजर बंद कर दिया। पाठक ने बताया योगी सरकार की तानाशाही के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि,कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूत और सशक्त है ऐसे कृतों से कांग्रेस का कार्यकर्ता और मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने के लिए और मजबूत होगा आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जेल के शिकंजो से कभी ना डरा है और ना डरेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे प्लेटफार्म पर पुलिस ने कांग्रेसियों को दौड़ा कर पकड़ा:हरदोई में कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने की घेराबंदी, कई हिरासत में
    Next Article
    चित्रकूट रामायण मेला परिसर में लगी आग:दो दुकानें जलकर खाक, दुकानदार झुलसा; 10 लाख का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment