Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट SP ने 296 पुलिसकर्मियों को थानों में भेजा:प्रशिक्षण के बाद दी कर्तव्यनिष्ठा की सीख, सभी ने संकल्प लिया

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन से 296 नवप्रशिक्षित आरक्षी और महिला आरक्षियों को उनके आवंटित थानों के लिए रवाना किया। इनमें 233 आरक्षी और 63 महिला आरक्षी शामिल हैं, जिन्होंने आधारभूत प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी आरक्षियों को संबोधित किया। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग की छवि जनता के बीच उसकी कार्यशैली से बनती है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ विनम्र व्यवहार रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सजग रहकर कार्य करने, वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करने और टीम भावना के साथ काम करने के लिए भी निर्देशित किया। इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकुड़ सीट पर भाजपा से पहली पसंद डॉ. धर्म सिंह:कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार संदीप चौधरी, सपा से फरहाद गाड़ा, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    पत्नी को संबंध बनाने का ऑफर...विरोध पर पति से मारपीट:रामलीला मैदान में दंपती पर हमला, 5 नामजद समेत 10 लोगों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment