Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकुड़ सीट पर भाजपा से पहली पसंद डॉ. धर्म सिंह:कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार संदीप चौधरी, सपा से फरहाद गाड़ा, विधायक का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर जिले की नकुड़ सीट पर भाजपा विधायक मुकेश चौधरी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 63% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद पूर्व मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस, तीसरे नंबर पर सपा और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद पूर्व मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी हैं। उन्हें 61% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मौजूदा विधायक मुकेश चौधरी हैं, उनको 37% लोगों ने पसंद किया है। जबकि राकेश कुमार सोहराणा और सुभाष चौधरी को किसी ने भी पसंद नहीं किया है। जबकि 2% में कई उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की पहली पसंद संदीप चौधरी हैं, जिन्हें 55% लोगों ने पसंद किया है। दुष्यंत राणा को 41%, चौ.इरशाद को 3% लोगों ने पसंद किया है। इनमें 1% में कई उम्मीदवार है। सपा में पहली पसंद फरहाद गाड़ा हैं, इन्हें 37% लोगों ने पसंद किया है। साहिल खान को 32%, अबू बकर चौधरी को 11% और साजिद चौधरी को 5% लोगों ने पसंद किया है। अन्य उम्मीदवारों को 15% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में पहली पसंद नरेश सैनी को 29% लोगों ने पसंद किया है। नीरज चौधरी को 29%, शहनवाज खान को 17% लोगों ने पसंद किया है। इनमें 25% में कई उम्मीदवार है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:बाराबंकी से रोजगार की तलाश में आया था, जिला अस्पताल परिसर में शव मिला
    Next Article
    चित्रकूट SP ने 296 पुलिसकर्मियों को थानों में भेजा:प्रशिक्षण के बाद दी कर्तव्यनिष्ठा की सीख, सभी ने संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment