Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौथे बड़े मंगल पर बंटा शीतल शरबत और बिस्कुट:कानपुर में BSNL मुख्यालय पर किया गया आयोजन, नौतपा में राहगीरों को मिली राहत

    1 hour ago

    1

    0

    शहर में इस समय 'नौतपा' के कारण पारा सातवें आसमान पर है। दोपहर होते-होते सड़कें भट्टी की तरह तपने लगती हैं और राहगीरों का हलक सूखने लगता है। ऐसे भीषण दौर में ज्येष्ठ के चौथे बड़े मंगल पर शहर में जगह-जगह सेवा का अनूठा रूप देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को माल रोड स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) मुख्यालय 'दूरसंचार भवन' के बाहर एक शानदार सामाजिक सरोकार की तस्वीर सामने आई। यहां हनुमान जी के आशीर्वाद से राहगीरों और भक्तों के लिए शीतल शरबत और बिस्कुट वितरण का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। तपती धूप में राहगीरों को मिली राहत माल रोड से गुजरने वाले राहगीर, रिक्शेवाले, राह चलते मुसाफिर और आम नागरिक जब दोपहर की झुलसाने वाली धूप में इस पंडाल के पास पहुंचे, तो ठंडे-शीतल शरबत ने उनकी सारी थकान मिटा दी। नौतपा की इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में हर किसी को इस राहत के घूंट की बेहद जरूरत थी। शरबत के साथ-साथ लोगों को बिस्कुट भी बांटे गए। BSNL मुख्यालय के बाहर लगी भक्तों और आम जनता की कतारें इस बात का सबूत थीं कि इस चिलचिलाती धूप में यह प्रयास कितने लोगों के लिए मददगार साबित हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर संभाली कमान धार्मिक और सामाजिक ताने-बाने से जुड़े इस कार्यक्रम की शुरुआत बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ हुई। कानपुर के प्रधान महाप्रबंधक प्रभांश यादव ने सबसे पहले हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और इसके बाद सेवा कार्य का सिलसिला शुरू हो गया। खास बात यह रही कि सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए अधिकारी नहीं जुटे, बल्कि भीषण गर्मी की परवाह किए बिना विभाग के बड़े अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक ने खुद अपने हाथों से लोगों को शरबत और बिस्कुट परोसा। सभी ने इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। सेवा कार्य में टीम BSNL रही मुस्तैद इस आयोजन को सफल बनाने में BSNL परिवार के तमाम चेहरों ने पसीना बहाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप महाप्रबंधक (प्रशासन) सुनील पाठक, उप महाप्रबंधक (वित्त) आर.के. सिंह, राहुल अग्रवाल और वीरेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में गर्भवती विवाहिता की हुई थी मौत,आरोपी पति गिरफ्तार:दहेज हत्या का केस दर्ज, मायके पक्ष ने प्रताड़ना का लगाया है आरोप
    Next Article
    रामपुर में अज्ञात युवक ने बाइक सवार को मारी गोली:राम-रहीम ओवरब्रिज पर वारदात को अंजाम दिया, घायल युवक मुरादाबाद रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment