Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदे के विवाद में भाजपा नेता पर फायरिंग:फिरोजाबाद में पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे पर लगाया आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में मंगलवार शाम एमपी रोड पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आंसू चक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। आंसू चक ने पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे राहुल चक पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। वहीं, राहुल ने भी आंसू पर फायरिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पेटीज खाते समय मारपीट और फायरिंग आंसू चक के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे वह एमपी रोड पर पेटीज खा रहे थे। तभी राहुल चक बुलट मोटरसाइकिल से एक अन्य युवक के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि राहुल ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां चलाईं। इनमें दो गोलियां हवा में और एक उनकी ओर चलाई गई। आंसू का कहना है कि वह फायरिंग में बाल-बाल बच गए। इसके बाद राहुल मौके से चले गए। जागरण में चंदा देने को लेकर हुआ था विवाद आंसू ने बताया कि 16 अक्टूबर को तेल मिल रोड पर लोगों के सहयोग से माता का जागरण कराया गया था। राहुल ने इसमें 1,100 रुपए चंदा दिया था। आरोप है कि स्वागत नहीं होने से नाराज राहुल ने चंदे की रकम वापस मांगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। राहुल ने भी लगाए फायरिंग और मारपीट के आरोप राहुल चक ने आरोप लगाया कि आंसू कई बार उनके पेट्रोल पंप पर आकर मारपीट कर चुके हैं। राहुल के मुताबिक, 27 अक्टूबर को आंसू ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की थी और नकदी व जंजीर छीन ली थी। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को भी वह घर जा रहे थे, तभी आंसू ने उन पर फायरिंग की। इसमें वह बच गए। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में राहुल के आंसू पर फायरिंग करने की बात सामने आई है। भाजपा नेता की ओर से तहरीर दी जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बिजली के खंभे से टकराई कार,एक की मौत:गैस कटर से काटकर निकाला गया शव, नोएडा से गांव लौट रहा था युवक
    Next Article
    सलमान खान के नए गाने पर भड़कीं सोना महापात्रा:बोलीं- सैनिकों पर बनी 'मातृभूमि' में दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment