Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदे के विवाद में भतीजे ने चाचा की हत्या की:हरदोई में 3500 रुपए को लेकर विवाद, फावड़े से किया हमला; एक अन्य व्यक्ति घायल

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में शनिवार रात बुद्ध कथा के चंदे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चंदा मांगने पहुंचे भतीजे ने अपने चाचा पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव का है। पहले देखिए तस्वीरें- 3500 रुपए को लेकर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, जयपाल (55) पुत्र राजाराम शनिवार रात करीब 10 बजे अपने घर के बरामदे में तख्त पर सो रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा छत्रपाल बुद्ध कथा का चंदा मांगने पहुंचा। गांव में 23 से 27 तारीख तक बुद्ध कथा का आयोजन हुआ था। इसी आयोजन के खर्च को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। जयपाल के परिवार के सदस्य प्रवेश कुमार ने बताया कि उन्होंने छत्रपाल को पहले ही 3,500 रुपये चंदे के रूप में दे दिए थे। इसके बावजूद वह 10 हजार रुपये और मांग रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में छत्रपाल ने फावड़े से जयपाल पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को लखनऊ रेफर किया गया हमले के दौरान रतीराम (65) पुत्र भोला भी घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, जयपाल की पत्नी का करीब 15 साल पहले निधन हो गया था। परिवार में उनके तीन बेटे संजय, राजू और प्रवेश तथा दो बेटियां लक्ष्मी और अनुराधा हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्या के बाद आरोपी ने तिलक किया बताया गया कि बुद्ध कथा के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। हत्या के बाद आरोपी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और संत गुरु रविदास की प्रतिमाओं पर तिलक किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहालग शुरू होते ही ट्रेनों में बढ़ी भीड़:गोदान, बेगमपुरा और सोहेल देव में नो रूम; दून, सद्भावना और फरक्का में वेटिंग 100 पार
    Next Article
    हापुड़ में खाद्य विभाग ने 698 किलो पनीर नष्ट कराया:टीम ने इकाई बंद कराई, पनीर और रिफाइंड तेल के नमूने लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment