Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में आरओबी स्लैब गिरा, कांग्रेसियों का प्रदर्शन:भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

    9 hours ago

    2

    0

    चंदौली कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बनौली गांव के पास निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का स्लैब गिरने के मामले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद में निर्माणाधीन सभी आरओबी और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो यह मान लिया जाएगा कि सत्ता पक्ष और जिला प्रशासन के अधिकारी इस कथित भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने इस अवसर पर कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में पानी की टंकियों और पुलों के गिरने की घटनाओं का हवाला देते हुए चंदौली में निर्माणाधीन आरओबी के स्लैब गिरने को इसका ताजा उदाहरण बताया। मुन्ना ने आरोप लगाया कि अधिकारी विकास परियोजनाओं के नाम पर कमीशन ले रहे हैं। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों और भ्रष्ट अधिकारियों के मेलजोल तथा भ्रष्टाचार का बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने सभी परियोजनाओं की जांच को आवश्यक बताया। द्विवेदी ने विशेष रूप से सभी रेलवे लाइनों पर निर्माणाधीन पुलों, स्टेट हाईवे और एनएच पर बन रहे पुलों, तथा चंदौली से सैदपुर रोड और पड़ाव से चहनिया की निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच की मांग की। अरुण द्विवेदी ने कहा कि जनता चाहती है कि सभी परियोजनाओं की जांच कराई जाए, अन्यथा जनता यह समझेगी कि सरकार भी इस प्रकरण में संलिप्त है। इस प्रदर्शन के दौरान बृजेश गुप्ता, मधु राय, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, ज्ञान प्रताप तिवारी, महेंद्र प्रताप, मुन्ना राम, शिवेंद्र मिश्रा, हरवंश सिंह, शमशेर खां, राजेंद्र गौतम सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षुओं की परीक्षा:एसपी ओमवीर सिंह ने किया निरीक्षण, नकलविहीन एग्जाम कराने के दिए निर्देश
    Next Article
    दर्शन करने जा रहे युवकों की सड़क हादसे में मौत:बलरामपु में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दोनों गोंडा के रहने वाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment