Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी गई:दूसरी बार हुई घटना पर लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग की

    7 hours ago

    2

    0

    चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई है। यह घटना दूसरी बार हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गांव के पास स्थापित प्रतिमा को दूसरी बार निशाना बनाया गया है। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन अब तक अराजक तत्वों की पहचान नहीं कर पाया है। इस घटना की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह 'काका' ने निंदा की। उन्होंने सिलौटा पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के नेता रोहित विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों सहित हर गरीब तबके को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आधार पर सम्मान दिलाने का काम किया था। उन्होंने ऐसे महापुरुष के सम्मान से कोई समझौता न करने की बात कहते हुए मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रोहित विश्वकर्मा ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता है, तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता रणनीति बनाकर सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान शेरू निगम, सुजीत कुमार अजीत, दिनेश कुमार, सन्नी, संजय दिनकर, आकाश गौतम, शिवम भारतीय और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदे से बने पुल का न्यायमूर्ति ने किया लोकार्पण:जनप्रतिनिधियों-प्रशासन को जज का संदेश; जब बना नहीं सकते तो रोकने वाले कौन हो
    Next Article
    कन्नौज के काली नदी में कूदा किशोर...लापता:जानवर चरा रहे एक युवक ने वीडियो बनाया; डूबते और बहते हुए दिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment