Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में 40 लाख से सड़क-नाली निर्माण का लोकार्पण:विधायक सरोज कुरील बोलीं- गांवों का विकास हमारी प्राथमिकता

    3 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि योजना के तहत विभिन्न गांवों में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। विधायक सरोज कुरील ने इन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन कार्यों पर कुल 40.73 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। लोकार्पित कार्यों में ग्राम रवईपुर में बीना प्रसाद वर्मा के दरवाजे से पत्तर प्रसाद वर्मा के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण पर 9.39 लाख रुपए खर्च हुए। वहीं ग्राम हिरनी में मेन रोड से हिरपाल के घर तक 11.70 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण कराया गया। पतारा क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर में 9.16 लाख रुपए की लागत से सड़क और नाली निर्माण कार्य पूरा हुआ। इसके अलावा ग्राम हिरनी में ही मेन रोड से जिमी पाल के घर तक 2.48 लाख रुपए की लागत से कार्य कराया गया। ग्राम चंवर में मंदिर से संजय अग्निहोत्री के घर तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण पर 8 लाख रुपए खर्च किए गए। बरसात में मिलेगी बड़ी राहत इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने और आवागमन आसान होने की उम्मीद है। खासकर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इन कार्यों के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे गांवों की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी। विधायक बोलीं- मूलभूत सुविधाएं सबसे जरूरी लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक सरोज कुरील ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास है। सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि गांवों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के स्तर में भी सुधार होगा। इस मौके पर विधायक पीआरओ मनीष तिवारी, स्थानीय ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा पूरी हुई:11 केंद्रों पर हुई, 2098 अनुपस्थित रहें; 6158 हुए शामिल
    Next Article
    यूपी होमगार्ड परीक्षा दो पालियों में पूरी हुईं:1293 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, DM-SP ने केंद्रों का निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment