Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में होमगार्ड परीक्षा में 2118 अभ्यर्थी अनुपस्थित:दो दिन चला एग्जाम, 8256 में से 6138 शामिल, CCTV से निगरानी

    1 hour ago

    3

    0

    चंदौली जनपद के 11 केंद्रों पर आयोजित यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। दो दिनों तक चली इस परीक्षा में कुल 8256 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6138 ही शामिल हुए। इस प्रकार, 2118 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। रविवार को हुई परीक्षा में पंजीकृत 4128 अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 1023 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में भी 4128 अभ्यर्थियों में से 1095 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी 11 केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया था और ड्रोन के माध्यम से भी लगातार निगरानी की गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए थे। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का चक्रमण करते रहे ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में 48 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण:विधायक सरोज कुरील ने कहा- गांवों में बुनियादी सुविधाएं होंगी मजबूत
    Next Article
    संभल में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या:पति सहित पांच पर केस दर्ज, 11 महीने पहले शादी हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment