Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या:पति सहित पांच पर केस दर्ज, 11 महीने पहले शादी हुई थी

    1 hour ago

    2

    0

    संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की कथित तौर पर जहर देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तहसील संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव कैलमुंडी निवासी सतपाल ने अपनी बेटी रेनू की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर निवासी गजेंद्र सिंह के पुत्र कृष्ण से की थी। पिता सतपाल का आरोप है कि शादी में उन्होंने मोटरसाइकिल, करीब ढाई लाख रुपये नकद और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। आरोप है कि पति कृष्ण, सास गेंदा देवी और देवर कन्हैया सहित अन्य लोग रेनू को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। करीब एक माह पहले भी इसी मांग को लेकर रेनू के साथ मारपीट की गई थी। उस समय सतपाल अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे और समझौते का प्रयास करते हुए उसे अपने साथ घर ले आए थे। बताया गया है कि 19 अप्रैल को पति कृष्ण रेनू को दोबारा अपने साथ ससुराल ले गया, जहां उसका उत्पीड़न फिर से शुरू हो गया। रेनू ने फोन के माध्यम से अपने पिता को इसकी जानकारी दी थी। आरोप है कि 25 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे पति कृष्ण, सास गेंदा देवी, देवर कन्हैया, ग्राम बंदरई निवासी रोहतास और ग्राम फतेहपुर निवासी वीरेश ने मिलकर दहेज में बुलेट की मांग पूरी न होने पर रेनू को कमरे में ले जाकर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। रेनू की हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात्रि में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना गुन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में होमगार्ड परीक्षा में 2118 अभ्यर्थी अनुपस्थित:दो दिन चला एग्जाम, 8256 में से 6138 शामिल, CCTV से निगरानी
    Next Article
    पीलीभीत में नीलगाय को बचाने में पलटा टेंपो:8 यात्री गंभीर घायल, अचानक ब्रेक लगाते हुए स्टीयरिंग मोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment