Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में कांग्रेस ने DM को सौंपा ज्ञापन:महोबा में दलित छात्रा दरिंदगी पर राज्यपाल से न्याय की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने महोबा जनपद की एक दलित नीट प्रतियोगी छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षित अपराधी प्रदेश में प्रतिदिन हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, चोरी, छिनैती और मॉब लिंचिंग जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त हैं। मुन्ना ने महोबा की दलित नीट प्रतियोगी छात्रा के साथ हुई घटना, वाराणसी में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या और चंदौली में कोमल तिवारी की धारदार हथियार से हत्या को इसके ताजा उदाहरण बताया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने महोबा घटना का विवरण देते हुए बताया कि एक दलित नीट प्रतियोगी छात्रा को कोचिंग से लौटते समय अगवा कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि छात्रा को 16 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। द्विवेदी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस प्रदर्शन के दौरान बृजेश गुप्ता, मधु राय, रजनीकांत पांडेय, तौफीक खान, मुनीर खान, राजेंद्र गौतम, राममूरत गुप्ता, दयाराम पटेल, गंगा प्रसाद, शाहिद तौसीफ, गुलाब राम, अरविंद पाण्डेय, श्रीकांत पाठक, प्रेमचंद गुप्ता, अमर देव राम, उदय उपाध्याय, इंद्रजीत मिश्रा, रामऔतार यादव, राकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, शमशेर खान और ज्ञानप्रकाश तिवारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल में मरीजों का हाल जाना:संभल में बोले- योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं, बुजुर्ग महिला को तत्काल दवा दिलाई
    Next Article
    MNNIT प्रोफेसर डॉ. अभिषेक का हार्टअटैक से निधन:वॉक पर निकले थे, अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिरे और जान चली गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment