Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में मां वैष्णो देवी परिवार धाम ने किया आयोजन:भव्य देवी जागरण और विशाल भंडारे में उमड़े भक्त

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली के सदर नगर पंचायत स्थित अरविंद वाटिका में शुक्रवार देर रात मां वैष्णो देवी परिवार धाम की ओर से भव्य देवी जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने मां भगवती के भक्ति संगीत पर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वैष्णो देवी के भव्य श्रृंगार के साथ हुआ। इसके बाद भक्तों ने विधि-विधान से मां जगदंबा की पूजा-अर्चना की और 56 प्रकार के भोग अर्पित किए। उन्होंने सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। देवी जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। देर रात मां की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आरती के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। इस देवी जागरण और भंडारे का आयोजन चिंटू अग्रहरि उर्फ श्रीधर महाराज की ओर से किया गया था। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष होली के दूसरे दिन मां वैष्णो देवी धाम परिवार द्वारा देवी जागरण और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार शाम को देवी जागरण का शुभारंभ हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज आगरा आएंगे CM योगी, BJP-RSS के साथ बैठक:4 घंटे शहर में रहेंगे, यर्थाथ हॉस्पीटल का उद्घाटन भी करेंगे
    Next Article
    बागपत पुलिस ने जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार:समय सीमा समाप्त होने से पहले ही शहर में घूम रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment