Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में ट्रेन की चपेट में आया युवक:फर्नीचर का काम करता था, पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गौर बाजार के पास हुई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के नरथरी गांव निवासी सुनील शर्मा (26) पुत्र विश्वकर्मा शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुनील शनिवार सुबह करीब आठ बजे गौर बाजार के पास रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनील फर्नीचर का काम करता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा चलाता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसका बड़ा भाई सऊदी अरब में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ बभनान के एसआई विश्वामित्र मौके पर पहुंचे और गौर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 1521 फ्लैट मालिकों को मिलेगा मालिकाना हक:बिल्डर ने प्राधिकरण में जमा कराए 80.48 करोड़, सभी टावर को मिला कंपलीशन
    Next Article
    कालपी में लाखों के जेवर-नगदी चोरी:कमरों की कुंडियां बाहर से बंद कीं, मेन गेट खुला पड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment