Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में नवागत एसपी आकाश पटेल ने संभाला कार्यभार:पुलिस लाइन पहुंचकर अधिकारियों से की मुलाकात, पूर्व एसपी का फिरोजाबाद तबादला

    9 hours ago

    2

    0

    चंदौली के नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंगलवार देर रात जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार संभाला और आवश्यक रजिस्टरों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने नवागत एसपी आकाश पटेल का स्वागत किया और उन्हें अपना परिचय देते हुए अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी। एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि चंदौली के पूर्व एसपी आदित्य लांग्हे का तबादला फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक पद पर हो गया है। उनकी विदाई मंगलवार को पुलिस लाइन में की गई थी। आकाश पटेल इससे पहले वाराणसी कमिश्नरेट के गोमती जोन में एसीपी के पद पर तैनात थे। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी आकाश पटेल ने कार्यालय कर्मचारियों के साथ प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने कुछ देर तक अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जनपद की मौजूदा स्थिति पर अनौपचारिक चर्चा भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में भिखारी ने वकील का पर्स चोरी किया:भीख मांगने के बहाने कोर्ट परिसर में आया था, केस दर्ज
    Next Article
    मिर्जापुर डाक मंडल प्रयागराज परिक्षेत्र में अव्वल:अतुल कुमार के नेतृत्व में 28,595 नए खाते खोले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment