Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर डाक मंडल प्रयागराज परिक्षेत्र में अव्वल:अतुल कुमार के नेतृत्व में 28,595 नए खाते खोले गए

    7 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर डाक मंडल ने डाक विभाग की बचत योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज परिक्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। 'प्रोडक्ट वाइज ए/सी रिपोर्ट' के अनुसार, मंडल ने कुल 28,595 नए खाते खोलकर यह उपलब्धि प्राप्त की। डाक अधीक्षक अतुल कुमार के कुशल नेतृत्व और प्रभावी निगरानी में मंडल के सभी उपडाकघरों, शाखा डाकघरों और ग्रामीण डाक सेवकों ने टीम भावना से काम किया। इस दौरान मासिक आय योजना (MIS), लोक भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSA), आवर्ती जमा (RD), सावधि जमा (TD) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) जैसी विभिन्न बचत योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। मंडल ने निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को बचत योजनाओं से जोड़ा गया, जिससे डाक विभाग के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है। इस उपलब्धि पर डाक अधीक्षक अतुल कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों के सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और आपसी समन्वय का परिणाम है। अतुल कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी मंडल इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगा और परिक्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखेगा। मंडल की इस उपलब्धि से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है और पूरे प्रयागराज परिक्षेत्र में इसकी सराहना की जा रही है। यह सफलता डाक विभाग की योजनाओं के प्रति बढ़ते जनविश्वास और मजबूत टीमवर्क का प्रतीक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में नवागत एसपी आकाश पटेल ने संभाला कार्यभार:पुलिस लाइन पहुंचकर अधिकारियों से की मुलाकात, पूर्व एसपी का फिरोजाबाद तबादला
    Next Article
    चौकीदार के चेहरे को कुत्तों ने चाट-चाटकर बना दिया कंकाल:पीलीभीत में खाली मकान में मिला शव, सीढ़ियों से गिरने से मौत की आशंका, चेहरे का मांस-चमड़ी गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment