Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर के कब्रिस्तान में कब्र आधी खुदी मिली, हंगामा:पुलिस को आशंका- जानवर ने खोदा गढ्‌ढा, परिजनों ने दोबारा बंद की कब्र

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र की सदर चौकी इलाके में स्थित एक कब्रिस्तान में गुरुवार सुबह एक कब्र आधी खुदी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचे थे। उनके परिवार में दो दिन पहले ही एक व्यक्ति की मृत्य हुई थी और वे कब्र पर फातिहा पढ़ने आए थे। कब्रिस्तान पहुंचने पर लोगों ने देखा कि सदर बाजार निवासी मृतक जुबैर की कब्र की मिट्टी आधी हटाई हुई है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद लोगों ने तुरंत कब्रिस्तान के जिम्मेदार इसरार को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही इसरार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी सदर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर चौकी इंचार्ज स्वाति चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और कब्र की जांच की। उन्होंने कब्र के अंदर जाकर यह भी देखा कि जुबैर की बॉडी सुरक्षित है या नहीं और कहीं शरीर का कोई हिस्सा गायब तो नहीं है। जांच के दौरान पाया गया कि शव कब्र के अंदर सुरक्षित है और किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी जानवर ने कब्र की मिट्टी हटाने का प्रयास किया होगा, जिससे कब्र का कुछ हिस्सा खुल गया। इसके बाद मृतक के परिजनों की रजामंदी से कब्र को दोबारा ठीक से बंद करा दिया गया। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ कब्रिस्तान में जमा हो गई। लोगों में घटना को लेकर भय और आशंका का माहौल था। इस दौरान कब्रिस्तान के जिम्मेदार इसरार के अलावा सदर बाजार जामा मस्जिद के जिम्मेदार रिजवान खान, मुशीर खान, रेहान खान, समीर खान, फरदीन खान, फ़राज़ और सपा नेता अनस खान भी मौके पर मौजूद रहे। चौकी इंचार्ज स्वाति चतुर्वेदी ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पुलिस कर्मियों ने खेली होली:हजरतगंज थाने से निकली गई शोभायात्रा; गानों पर थिरके पुलिस कर्मी
    Next Article
    चंदौली में पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी:जमीन विवाद का मामला, एसपी से शिकायत के बाद आरोपियों ने धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment