Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में शिवसेना के 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार:वाराणसी में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे, 30 साल पुरानी परंपरा

    14 hours ago

    1

    0

    चंदौली में रविवार को शिवसेना (यूबीटी) के तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये कार्यकर्ता चंदौली जिला मुख्यालय से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक और श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्हें सदर कोतवाली पुलिस ने कचहरी के पास रोका। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ता हर साल वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक और श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए जत्था निकालते हैं। शिवसेना के जिला संगठक अजय पासवान ने बताया कि यह परंपरा लगभग 30 वर्षों से चली आ रही है। शिवसेना पदाधिकारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्वक बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए निकलते हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें हर बार रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लेता है। संगठन की श्वेता सिंह ने इसे आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए प्रशासन से सहयोग की मांग की। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को थाने ले जाया गया। दोपहर बाद उन्हें निजी मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया गया। इस दौरान अजय पासवान, संतोष गुप्ता, आकाश पासवान, मनीष भारती, श्वेता सिंह सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन:स्कूल के पास होने पर विरोध, गांव वालों ने की हटाने की मांग
    Next Article
    नूर मोहम्मद बने AIMIM युवा जिलाध्यक्ष:सम्भल में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment