Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नूर मोहम्मद बने AIMIM युवा जिलाध्यक्ष:सम्भल में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

    12 hours ago

    1

    0

    सम्भल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने संगठन विस्तार के तहत नूर मोहम्मद को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के निर्देश पर पश्चिम ज़ोनल अध्यक्ष (युवा) एहतेशाम मंसूरी ने की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कदम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। प्रदेश नेतृत्व ने युवा मोर्चे को सशक्त कर आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। पश्चिम ज़ोनल अध्यक्ष (युवा) एहतेशाम मंसूरी ने बताया कि नूर मोहम्मद लंबे समय से पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव से जिले के युवा कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नूर मोहम्मद ने प्रदेश नेतृत्व और ज़ोनल अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य निष्ठा से करेंगे। उन्होंने जिले में सदस्यता अभियान चलाने और सामाजिक व जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इस नई नियुक्ति से सम्भल में एआईएमआईएम का युवा संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में शिवसेना के 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार:वाराणसी में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे, 30 साल पुरानी परंपरा
    Next Article
    ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:लाखों के गहने-नकदी बरामद; RPF, GRP, CIB ने प्लेटफार्म 4 से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment