Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में दो तस्कर गिरफ्तार:बिहार से मिर्जापुर ले जा रहे थे 32 किलो से अधिक ज्यादा गांजा

    1 hour ago

    2

    0

    चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 32.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 8.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम शुक्रवार को जंगल में कौवाघाट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को रोका गया और उनके बैग की तलाशी लेने पर गांजा मिला। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान चकरघट्टा थानाक्षेत्र के केसार गांव निवासी बलवंत यादव उर्फ गुल्लू यादव और बिहार राज्य के भभुआ जिले के अधौरा थानाक्षेत्र के चौधरना गांव निवासी मुलायम यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे रिश्तेदार हैं और गांजे की यह खेप बिहार से मिर्जापुर जनपद ले जा रहे थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे काफी समय से तस्करी के इस कार्य में संलिप्त हैं। वे बिहार से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जनपदों में छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे, जिससे होने वाले लाभ से अपना जीवन यापन करते थे। इस कार्रवाई में नौगढ़ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव के साथ उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम, राजबहादुर प्रसाद, विजेंद्र सिंह, परशुराम, हिमांशु सिंह और विपिन कुमार गौतम शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में युवक का शव खेत में मिला:पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकला था युवक
    Next Article
    कानपुर में SC-ST आयोग सदस्य ने की बैठक:लोगों की शिकायतें सुनी, सरकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment