Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेजे बोर्ड में कपसाड़ मामले की सुनवाई शुरू:पहले दिन बोर्ड ने आरोपी के पिता से की पूछताछ, रूबी का भाई रहा मौजूद

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कपसाड़ मामले की सुनवाई बुधवार को जेजे बोर्ड में शुरु हो गई। पहले दिन बोर्ड ने आरोपी के पिता के बयान दर्ज किए। करीब आधा घंटे सुनवाई चली, जिसमें वादी पक्ष से रूबी का भाई नरसी भी मौजूद रहा। 25 फरवरी अगली तारीख तय की गई है। पहले एक नजर कपसाड़ मामले पर मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में कपसाड़ गांव है। यहां 8 जनवरी को खेत पर काम कर रही युवती रूबी का अपहरण कर लिया गया। आरोप गांव के ही युवक पर लगे, जिसने विरोध करने पर युवती की मां सुनीता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां बाद में उपचार के दौराल सुनीता की मौत हो गई। पुलिस ने अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दस्तावेजों में आरोपी निकला नाबालिग आरोपी के जेल जाने के बाद खुलासा हुआ कि वह वारदात के वक्त नाबालिग था। तीन अधिवक्ताओं संजीव राणा, बलराम सोम व विजय शर्मा का एक पैनल सामने आया और उन्होंने कोर्ट के समक्ष आरोपी की उम्र से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए मामले की सुनवाई जेजे बोर्ड में किए जाने की पैरवी की। एक माह में मामला जेजे बोर्ड ट्रांसफर 10 जनवरी को आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। 14 जनवरी को तीनों अधिवक्ताओं ने यह याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया और वादी पक्ष को नोटिस जारी कर दिए। 7 सुनवाई तारीखों में दोनों पक्ष ने अपनी बात रखी। प्रतिवादी पक्ष की पैरवी मजबूत रही, जिसके बाद मामला जेजे बोर्ड ट्रांसफर कर दिया गया। जानिए कब-कब, क्या-क्या हुआ - 8 जनवरी को युवती का अपहरण, मां की हत्या। - 9 जनवरी को युवती बरामद, आरोपी हुआ गिरफ्तार। - 10 जनवरी को आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। - 14 जनवरी को तीन अधिवक्ताओं ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट से जुड़ी रूलिंग के साथ आरोपी की तरफ से याचिका डाली। - 22 जनवरी को याचिका मंजूर हुई और कोर्ट ने वादी पक्ष के सभी लोगों को नोटिस जारी कर दिए। - 31 जनवरी को वादी पक्ष ने बेसिक शिक्षा से जुड़े सर्टिफिकेट की रूलिंग लाने का दावा किया। - 3 फरवरी को वादी पक्ष रूलिंग उपलब्ध नहीं करा पाया। कोर्ट ने 4 फरवरी तारीख दी। - 4 फरवरी को वादी ने कक्षा 5 का सर्टिफिकेट जारी किया लेकिन उसमें भी आरोपी की जन्मतिथि हाईस्कूल के अनुसार 11-5-2008 ही मिली। - 7 फरवरी को कक्षा चार का सर्टिफिकेट लाने की मांग की लेकिन ला नहीं पाए। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। - 9 फरवरी को कोर्ट ने मामले को जेजे बोर्ड ट्रांसफर कर दिया। - 18 फरवरी को जेजे बोर्ड में सुनवाई शुरु। पहले दिन पिता के बयान दर्ज आरोपी के अधिवक्ता संजीव राणा ने बताया कि बुधवार से जेजे बोर्ड में मामले की सुनवाई शुरु हो गई। पहले दिन पिता के बयान दर्ज हुए हैं। अगली तिथि 25 फरवरी निर्धारित हुई है। उनका पैनल मजबूत साक्ष्य के साथ अपनी बात रखेगा। सुनवाई के दौरान युवती की तरफ से भाई मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में वांटेड गोतस्कर गैंग का मेंबर गिरफ्तार:प्रयागराज में STF ने पकड़ा, 50 हजार का इनाम भी था, 10 महीने से चल रहा था फरार
    Next Article
    ताज महोत्सव के उद्घाटन से पहले बारिश से तैयारियां खराब:स्टॉल का सामान ढकते नजर आए दुकानदार, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment