Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में युवक की गोली मारकर हत्या:आरोपी CCTV का DVR लेकर फरार, एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली में कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी अपने साथ ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। देखिए 4 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… मृतक की पहचान जलालपुर गांव निवासी स्वर्गीय अजीत सिंह के 29 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई है। विशाल अपने फार्म हाउस पर सो रहे थे, तभी बदमाश पिछले दरवाजे से घुसकर हाल में सो रहे विशाल को गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचा भाई बगल के कमरे में सो रहे विशाल के भाई विवेक सिंह ने गोली की आवाज सुनी। उन्होंने बाहर निकलकर पहले अपनी बाइक का टायर देखा, फिर विशाल को चौकी पर तड़पड़ाते हुए पाया। विशाल के सिर में गोली लगी थी। विवेक ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और विशाल को जमानिया के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर, एसपी आदित्य लांघे और सीओ देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मर्चरी भेज दिया है। मौके से 315 बोर का एक खोखा भी बरामद किया गया है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। 28 जनवरी को पिता के साथ हुआ घटना उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 जनवरी 2025 को मृतक विशाल सिंह के पिता स्वर्गीय अजीत सिंह को भी इसी फार्म हाउस के गेट पर अधमरा कर छोड़ दिया गया था। दो थाने की पुलिस तैनात इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर जिले के अधिकारियों सहित कंदवा और धीना थाना की भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट को बचाने के लिए महिलाएं करेंगी आंदोलन:मेरठ में बोली-दुकानों से पहले हमारे ऊपर चलेगा बुलडोजर,शनिवार को आवास विकास में मंगवाए बुलडोजर
    Next Article
    मेरठ के संगम चौराहे के पास अज्ञात शव मिला:पुलिस ने शिनाख्त में जुटी, जेब से कोई दस्तावेज नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment