Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के संगम चौराहे के पास अज्ञात शव मिला:पुलिस ने शिनाख्त में जुटी, जेब से कोई दस्तावेज नहीं मिला

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित संगम चौराहे के पास गुरुवार दोपहर करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने जब शव को पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक प्रयास के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार संगम चौराहे के पास दिल्ली रोड किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ने शव की तलाशी भी ली, लेकिन उसकी जेब से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के इलाकों में भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है, ताकि उसकी पहचान हो सके। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। शव की शिनाख्त कराने के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में युवक की गोली मारकर हत्या:आरोपी CCTV का DVR लेकर फरार, एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल- भारत का 5वां विकेट गिरा:शिवम दुबे 43 बनाकर रनआउट, इंग्लैंड के विल जैक्स और आदिल रशीद को 2-2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment