Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली पुलिस ने 8 गौवंश के साथ तस्कर को पकड़ा:ग्रामीण क्षेत्रों से गौवंशों को खरीदकर बिहार में करते थे सप्लाई

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस ने टिकुरिया गांव के पास कर्मनाशा नदी के किनारे से एक तस्कर को आठ गौवंश के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी इन गौवंशों को जंगल के रास्ते बिहार ले जाने की तैयारी में था। चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार अपनी टीम के साथ जंगल में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक तस्कर गौवंशों को पैदल लेकर टिकुरिया गांव की ओर बढ़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टिकुरिया गांव के कर्मनाशा नदी किनारे घेराबंदी की और तस्कर को पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पडहवा गांव निवासी राजा बोलारक यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों से सस्ते दामों पर गौवंश खरीदता था। इसके बाद जंगल के रास्ते पैदल टिकुरिया गांव के पास नदी पार कर जमसोत होते हुए बिहार राज्य पहुंचाता था। आरोपी ने स्वीकार किया कि बिहार में गौवंशों को वध के लिए बेचने पर उसे अच्छा मुनाफा मिलता था। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से उसकी यह योजना विफल हो गई। पुलिस अब तस्कर को हिरासत में लेकर उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संतोष कुमार के साथ पुलिसकर्मी लालबहादुर, शिवसागर द्विवेदी, विनोद सिंह यादव, संजय साहू और सुरेन्द्र प्रताप यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जवाहरपुर मेवला में 'मन की बात' कार्यक्रम:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की बातें
    Next Article
    बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त:वेतन रोकने और बायोमेट्रिक हाजिरी का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment