Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जवाहरपुर मेवला में 'मन की बात' कार्यक्रम:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की बातें

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के ग्राम जवाहरपुर मेवला में रविवार, 29 मार्च 2026 को “मन की बात” कार्यक्रम का 132वां एपिसोड आयोजित किया गया। यह आयोजन बूथ संख्या 301 पर भाजपा किसान मोर्चा बागपत देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला के आवास पर हुआ, जिसमें स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सभी उपस्थित लोगों ने गंभीरता से सुना। “मन की बात” हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे जुड़ते हैं। वर्ष 2026 का यह तीसरा एपिसोड था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वैश्विक तेल और गैस संकट, खाड़ी देशों में रह रहे लगभग एक करोड़ भारतीयों की स्थिति और अफवाहों के दुष्प्रभावों जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अफवाहें फैलाने से देश को नुकसान होता है, इसलिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर सच्चाई के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सुनील मेवला ने इस अवसर पर कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम लोगों को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित करता है। इस आयोजन में बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य, करतार सिंह, ब्रह्म सिंह, प्रवेश गुर्जर, अमित महाशय, वरुण मुंडेल, लोकेश गुर्जर, रोहित मास्टर, निखिल मुंडेल, राहुल, संदीप, अनुज चौधरी, प्रवीण कुमार, हैप्पी गुर्जर और अक्की गुर्जर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में विवाहिता की ईंट से कूचकर हत्या:पति समेत 7 पर हत्या का केस, 5 लाख की मांग पूरी न होने पर वारदात
    Next Article
    चंदौली पुलिस ने 8 गौवंश के साथ तस्कर को पकड़ा:ग्रामीण क्षेत्रों से गौवंशों को खरीदकर बिहार में करते थे सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment