Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली सिविल बार चुनाव संपन्न:डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा महामंत्री निर्वाचित

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। देर रात घोषित परिणामों में डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि महामंत्री पद पर आशुतोष मिश्रा ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह को कुल 1141 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार सिंह को 729 वोट प्राप्त हुए, वहीं सुरेंद्र प्रताप सिंह को 90 वोट मिले। इस प्रकार, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने 412 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर आशुतोष कुमार मिश्रा ने 742 वोट प्राप्त कर बाजी मारी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्य प्रकाश को 449 वोट मिले। अरुण मिश्रा को 418 वोट और संदीप यादव को 368 वोट हासिल हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर कांति भूषण और अनिल मौर्य निर्वाचित हुए। कांति भूषण सिंह को 999 वोट मिले, जबकि अनिल मौर्य ने 839 वोट प्राप्त किए। अनिल कुमार को 818 वोट मिले, जिससे यह मुकाबला काफी कड़ा रहा और मामूली अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने माला पहनाकर और जोरदार नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। देर रात तक सदर तहसील परिसर में नारेबाजी और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। सीओ सदर देवेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह अपने सहकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर डटे रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:UPSC में स्टूडेंट से 25 करोड़ का बैंक फ्रॉड, ठगों ने फर्जी कंपनी दिखाकर लिया लोन
    Next Article
    सोनभद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज:CMO ने कंट्रोल रूम बनाया, मंडल में सबसे पीछे जिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment