Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पुलिस-गौकश मुठभेड़, दरोगा की पिस्टल छीनी:आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के कासिमपुर में पुलिस और एक गौकश अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। शनिवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि बचाव के दौरान एक उपनिरीक्षक भी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गोगावां जोत के पास एक संदिग्ध बाइक से भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने रात में ही मुख्य आरोपी मूसा, जो रसूलपुर आंट का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार सुबह पुलिस टीम गिरफ्तार अभियुक्त मूसा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और रस्सी बरामद कर लौट रही थी। बांगरमऊ रोड पर सई नदी के पास मूसा ने उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह की सरकारी पिस्टल छीन ली और जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चला दी। अचानक हुए हमले में खुद को बचाते समय उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली मूसा के दाहिने पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी, चाकू और रस्सियां बरामद की हैं। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि घायल अभियुक्त और उपनिरीक्षक दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार मूसा एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ गौकशी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से ही दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी:17–18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा रहा सबसे गर्म शहर
    Next Article
    एसआईआर नोटिस विवाद: भाजपा नेता, प्रधान पर FIR:सपा नेता रामफेर यादव की शिकायत पर डुमरियागंज में मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment