Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai Municipal Corporation scam | फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में महापौर का कड़ा रुख, 'अवैध घुसपैठियों' और भ्रष्ट अफसरों पर गिरेगी गाज

    3 hours from now

    1

    0

    मुंबई की नवनियुक्त महापौर रितू तावड़े ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के घोटाले पर सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी दी है। शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद महापौर ने स्पष्ट किया कि बीएमसी प्रशासन अब "अवैध बांग्लादेशियों" और उनकी मदद करने वाले एजेंटों व अधिकारियों को कतई नहीं बख्शेगा।इसे भी पढ़ें: Khalistani Pannu Murder Conspiracy Case | न्यूयॉर्क की अदालत में निखिल गुप्ता ने स्वीकार किया अपना अपराध तावड़े ने नगर निकाय की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बीएमसी अधिकारियों की ओर से जारी किए गए कुल 237 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रद्द कर दिए गए हैं, हालांकि मूल दस्तावेज अभी भी लाभार्थियों के पास ही हैं और उन्हें बरामद किया जाना बाकी है। तावड़े ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि ये दस्तावेज एक महीने के भीतर बरामद कर लिए जाएंगे, लेकिन उन्होंने जब्ती की प्रक्रिया को केवल 15 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा।इसे भी पढ़ें: 'कानपुर को 'बदनामपुर' बना दिया', Akhilesh Yadav का भाजपा पर तीखा हमला तावड़े ने कहा, “जन्म प्रमाण पत्र अवैध रूप से जारी किए जाने के सिलसिले में अब तक आठ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य विभाग के दो चिकित्सा अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जांच जारी रहेगी।” महापौर ने दावा किया कि भाजपा में उनके सहयोगी और पूर्व लोकसभा सदस्य किरीट सोमैया लंबे समय से इस मुद्दे को उठाते रहे हैं, वार्ड स्तर पर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के संबंध में दस्तावेज और शिकायतें पेश करते रहे हैं, लेकिन पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा, “अब बीएमसी में भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रशासन ऐसे गंभीर मामलों को नजरअंदाज नहीं करेगा।” इस बीच, शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे ने तावड़े पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उनका पूरा ध्यान शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के इर्द-गिर्द घूमता है, न कि नागरिक से जुड़े मुद्दों पर। उन्होंने कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों से निपटना केंद्रीय गृह मंत्रालय और गृह विभाग का काम है। ठाकरे ने केंद्र और राज्य दोनों पर बांग्लादेशियों की बड़ी संख्या में घुसपैठ को लेकर अपनी “विफलता” को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे केवल यह साबित होता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    O Romeo vs Tu Yaa Main Collection: पहले दिन शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने मारी बाजी, 'तू या मैं' की रही धीमी शुरुआत
    Next Article
    'कानपुर को 'बदनामपुर' बना दिया', Akhilesh Yadav का भाजपा पर तीखा हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment