Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रलोक पार्क में श्रीमद्भागवत कथा:श्रद्धालुओं ने सुनी भक्त प्रह्लाद व राम अवतार की कथा

    58 minutes ago

    1

    0

    चंद्रलोक पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस का पान कराया। उन्होंने हिरण्यकश्यपु-भक्त प्रह्लाद प्रसंग, समुद्र मंथन, भगवान के मत्स्य अवतार और श्रीराम अवतार का संक्षिप्त व भावपूर्ण वर्णन किया। इसके साथ ही चंद्रवंश और निमि वंश का बखान करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की पावन कथा भी सुनाई। आचार्य ने भक्त प्रह्लाद के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य कितना भी बलशाली क्यों न हो, प्रभु कृपा के बिना उसका अस्तित्व स्थायी नहीं है। प्रह्लाद ने सिद्ध कर दिया कि सच्ची भक्ति के मार्ग में परिवार या परिस्थितियां कभी बाधा नहीं बनतीं। ईश्वर हमेशा अपने भक्तों की रक्षा के लिए विविध रूपों में अवतार लेते हैं। मीडिया प्रभारी सचिन कुमार गुप्ता के अनुसार कथा में मुख्य यजमान जयभगवान मित्तल व सह यजमान राजकुमार मावे वाले रहे। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, देव गुप्ता, प्रीति गर्ग, लता गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारी पर की बैठक:औरैया में शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने की कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
    Next Article
    गोरखपुर में बाढ़ के बाद नुकसान का सर्वे:DM ने दिए गांव-गांव आकलन के निर्देश; पानी घटते ही सड़कों की मरम्मत शुरू होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment