Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारी पर की बैठक:औरैया में शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने की कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    57 minutes ago

    1

    0

    औरैया में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। दोपहर करीब 2 बजे हुई बैठक में आगरा खंड के शिक्षक प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी और स्नातक प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए मतदाता संपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने को कहा। उन्होंने मतदाता सूची की जांच करने और भाजपा की नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। बूथ और क्षेत्र स्तर पर संपर्क अभियान चलाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा संगठन चुनाव को लेकर पूरी ताकत से जुट गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाताओं से लगातार संपर्क करने और प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने को कहा। बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे और विधायक गुड़िया कठेरिया ने भी संबोधित किया। शिक्षक चुनाव संयोजक कौशल राजपूत, स्नातक चुनाव संयोजक यशवीर सिकरवार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा BSA कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़, प्रदर्शन:एलवाईजेपी ने निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    चंद्रलोक पार्क में श्रीमद्भागवत कथा:श्रद्धालुओं ने सुनी भक्त प्रह्लाद व राम अवतार की कथा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment