Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रशेखर बोले- खामेनेई ने समझौता नहीं शहादत का रास्ता चुना:बाराबंकी में कहा- जुल्म के खिलाफ झुकने वाला नहीं हूं, 2027 में बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने रविवार को बाराबंकी के बडेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला। चंद्रशेखर आजाद ने बाराबंकी के ऐतिहासिक संदर्भों का जिक्र करते हुए अपने इरादे स्पष्ट किए। उन्होंने कहा कि जिस तरह ईरान के लीडर अयातुल्ला खामेनेई का संबंध इस मिट्टी से रहा और उन्होंने डरने या समझौता करने के बजाय शहादत का रास्ता चुना, उसी तरह वे भी जुल्म के खिलाफ झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए एकजुट होने का संदेश दिया। मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले बाराबंकी की सदर विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी पार्टी मैदान में नहीं थी, लोग कहीं भी वोट दे रहे थे, लेकिन अब आजाद समाज पार्टी मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र नगीना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की पांचों विधानसभाओं में भाजपा को हराया गया और यही इतिहास पूरे उत्तर प्रदेश में दोहराया जाएगा। डॉ. अंबेडकर और कांशीराम साहब को सभी पार्टियों द्वारा अपना बताने के सवाल पर चंद्रशेखर ने तीखा तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि 2006 से 2026 तक इन पार्टियों को महापुरुषों की याद क्यों नहीं आई। उन्होंने दावा किया कि जब से 'आजाद समाज पार्टी' ने मोर्चा संभाला है, तभी से अन्य दलों में कांशीराम साहब को अपना बताने की होड़ लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसाधन नहीं, सही सोच से मिलती है कामयाबी:CSJMU के बिजनेस स्कूल में बोले पूर्व छात्र दीपक अग्रवाल
    Next Article
    शादी में शराब के लिए पैसे मांगने पर मारपीट:पीलीभीत में पिता-पुत्र को पीटा, बेटे की हालत गंभीर; FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment