Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को नहीं मिली गैस:घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटे, ब्लैक में ₹1500 का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    संभल जिले में गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले की 39 गैस एजेंसियों पर करीब 4.50 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इसी क्रम में चंदौसी स्थित भारत गैस एजेंसी से सोमवार को 50 से अधिक उपभोक्ता बिना गैस लिए ही वापस लौट गए। उन्हें बताया गया कि गैस खत्म हो गई है और गाड़ी आने पर ही आपूर्ति की जाएगी। सोमवार को संभल तहसील क्षेत्र की 15 से अधिक गैस एजेंसियों की साप्ताहिक छुट्टी थी। इस कारण चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह से ही बुकिंग और डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर बाद अचानक भीड़ और बढ़ गई, जिसमें देर रात या सुबह बुकिंग कराने वाले उपभोक्ता भी सिलेंडर लेने पहुंचे थे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि तीन से चार घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिली। एजेंसी कर्मचारियों ने गैस खत्म होने और गाड़ी आने के बाद ही आपूर्ति होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। कुछ उपभोक्ता दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक लाइन में लगे रहे। जिला आपूर्ति अधिकारी शिवी गर्ग ने बताया कि प्रतिदिन 15 हजार से अधिक उपभोक्ता गैस बुक कर रहे हैं, जबकि करीब 12,500 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। उनके अनुसार जिले में दो दिन का गैस स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी गैस की कमी नहीं है। गांव पल्था मिठनपुर निवासी सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि वे गैस लेने आए थे, लेकिन लंबी लाइन के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। उनका आरोप है कि 1500 रुपये में सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। बदायूं चुंगी निवासी संजीव ने भी बताया कि सुबह बुकिंग कराने के बाद जब वह पर्ची लेने पहुंचे तो उन्हें चार–पांच दिन बाद आने को कह दिया गया। वहीं गांव रचैटा काजी के देवराज और मोहम्मद दानिश ने भी कई घंटे लाइन में लगने के बावजूद गैस न मिलने की बात कही। इस संबंध में भारत गैस एजेंसी के स्वामी मोहम्मद ताहिर कुरैशी ने बताया कि उनकी एजेंसी पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 40 हजार से अधिक कनेक्शन हैं, जिनमें 32 हजार कनेक्शन सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले है उन्हें ही नंबर के अनुसार गैस दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, VIDEO:अग्रवाल महिला समिति की सदस्यों दी शानदार प्रस्तुति, भक्तिमय हुआ माहौल
    Next Article
    मंगेतर के थप्पड़ से आहत युवती ने की आत्महत्या:बिजनौर में सरेराह अपमानित होने के बाद जहर खाकर दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment