Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी के पीएमश्री छात्रों ने चंदौसी आईटीआई का भ्रमण किया:औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की लैब देखी, रोबोट वेल्डिंग समझी

    9 hours ago

    1

    0

    संभल जिले के चंदौसी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का गुरुवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, आटा के छात्रों ने भ्रमण किया। यह भ्रमण ट्विनिंग प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया था। आईटीआई परिसर में प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह पाल ने छात्रों को संस्थान का संक्षिप्त परिचय दिया। इसके बाद, विद्यार्थियों को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, फिटर और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड की प्रयोगशालाओं का अवलोकन कराया गया। छात्रों ने सभी प्रयोगशालाओं को उत्सुकता से देखा। छात्रों ने टाटा कंपनी द्वारा स्थापित अत्याधुनिक लैब का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रोबोट द्वारा वेल्डिंग करने और भारी वजन उठाने का प्रदर्शन देखा। आईटीआई के शिक्षक स्टाफ ने छात्रों को बताया कि हाई स्कूल उत्तीर्ण करने के बाद संस्थान में विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण कोर्स बहुत कम शुल्क पर उपलब्ध हैं। इन कोर्सों को पूरा कर छात्र आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपना जीविकोपार्जन कर सकते हैं। इस अवसर पर आईटीआई के प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र सिंह पाल, कार्यदेशक मुकेश कुमार गौतम, अमित कुमार शुक्ला, अनुदेशक शिवम कुमार, मनोज कुमार, कीर्तिपाल शर्मा और अनिल गुप्ता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था। पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय आटा की प्रधानाध्यापिका चयनिका वार्ष्णेय, रूपा रस्तोगी, विनोद कुमार गुप्ता और अनुदेशक ज्योति सिंह भी छात्रों के साथ मौजूद थीं। भ्रमण में सिमरन, ज्योति, ललित, अनिकेत, अनूप, लकी, विशाल और सुमित जैसे छात्र शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा: बदल गया काॅपियों का आकार:हर पेज पर कॉपी संख्या लिखना अनिवार्य, रुपए रखने पर होगी सील, छात्रों को पहले ही सूचित करने के निर्देश
    Next Article
    बाल्टी भर पानी में दो पैकेट दूध,VIDEO:महोबा के सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में खानापूर्ति की खुली पोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment