Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा: बदल गया काॅपियों का आकार:हर पेज पर कॉपी संख्या लिखना अनिवार्य, रुपए रखने पर होगी सील, छात्रों को पहले ही सूचित करने के निर्देश

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। कॉपियों के आकार में बदलाव, उत्तर पुस्तिका में रुपये रखने पर कड़ी कार्रवाई और जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा कराई जाएगी। परिषद ने जिला विद्यालयों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को पहले ही सूचित कर दिया जाए—यदि उत्तर पुस्तिका में रुपये मिलते हैं तो उसे नकल की श्रेणी में मानते हुए सील कर दिया जाएगा। इस वर्ष आगरा में कुल 154 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित होगी। इनमें से 18 केंद्र अतिसंवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए 193 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो अलग-अलग केंद्रों की निगरानी करेंगे। कॉपियों में बड़े बदलाव पहले कॉपियां हॉरिजॉन्टल (आड़ी) आकार में होती थीं, जिन्हें अब वर्टिकल (लंबवत) कर दिया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक नंबर और विशेष सुरक्षा चिह्न अंकित किए गए हैं। प्रत्येक पन्ने पर रोल नंबर और कॉपी संख्या लिखना अनिवार्य किया गया है। किसी भी प्रकार का नाम, संकेत या पहचान चिह्न लिखने पर रोक है। परिषद का मानना है कि इन बदलावों से नकल और गड़बड़ी की संभावनाएं कम होंगी। रुपये रखने पर सख्ती पिछले वर्षों में कुछ मामलों में विद्यार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिका में रुपये रखने की शिकायतें सामने आई थीं। इसे देखते हुए परिषद ने इस बार स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से स्कूलों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि छात्रों को पहले ही आगाह कर दिया जाए—उत्तर पुस्तिका में रुपये मिलने पर उसे नकल मानकर सील कर दिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कॉपी वितरण की स्थिति उत्तर पुस्तिका वितरण प्रभारी के अनुसार अधिकांश केंद्रों पर कॉपियां पहुंचा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि लगभग सभी उत्तर पुस्तिकाएं आज ही वितरित हो जाएंगी, केवल एक-दो केंद्रों पर वितरण शेष रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पहुंचे फिल्म अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा-बोले:जेल में कैदियों को हंसा रहे राजपाल यादव, भाषा को लेकर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण
    Next Article
    चंदौसी के पीएमश्री छात्रों ने चंदौसी आईटीआई का भ्रमण किया:औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की लैब देखी, रोबोट वेल्डिंग समझी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment