Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाल्टी भर पानी में दो पैकेट दूध,VIDEO:महोबा के सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में खानापूर्ति की खुली पोल

    11 hours ago

    1

    0

    महोबा के ढिकवाहा गांव स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील में बच्चों को पानी मिला दूध परोसे जाने की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें बाल्टी भर पानी में मात्र दो पैकेट दूध मिलाया जा रहा है। इस घटना ने पूरे शिक्षा विभाग को सवालों के घेरे में ला दिया है। वायरल वीडियो में प्रधानाचार्य मोनिका सोनी की मौजूदगी में एक रसोइया पानी से भरी बाल्टी में दो पैकेट दूध डालती नजर आ रही है। इसके बाद इस हल्के सफेद रंग के मिश्रण को बच्चों में बांटा गया। वीडियो में प्रधानाचार्य बच्चों को दूध पीने के लिए बुलाती भी सुनाई दे रही हैं। यह मामला बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर उदाहरण है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में केवल भोजन ही नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता से भी समझौता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य अक्सर स्कूल समय में सोती हुई पाई जाती हैं और नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से स्कूल चलाती हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मिड-डे मील के बजट में कटौती कर अपनी जेबें भरने का खेल चल रहा है। इस प्रकार की अनियमितताएं सरकारी दावों और मासूमों के पोषण के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करती हैं। BSA ने दिए जांच के आदेश इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सच्चाई के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी के पीएमश्री छात्रों ने चंदौसी आईटीआई का भ्रमण किया:औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की लैब देखी, रोबोट वेल्डिंग समझी
    Next Article
    संभल में बोर्ड परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर पर रोक:डीएम-एसपी ने त्योहारों पर पीस कमेटी संग की बैठक, दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment