Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बापू मेला का भव्य समापन:गुजरात दिवस के रंग में रंगा परिसर ,छात्रों ने स्वदेशी, सत्य और अहिंसा का दिया संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    CCSU के ललित कला संस्थान में गुजरात दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बापू मेले का सोमवार को भव्य समापन हुआ। इस आयोजन ने छात्रों, कलाकारों और शहरवासियों को भारतीय संस्कृति की विविधता से रूबरू कराया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य, नाट्य मंचन और चित्रकला प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। मेले का मुख्य आकर्षण ‘बापू बाजार’ रहा, जहां पारंपरिक हस्तशिल्प, पेंटिंग्स और रचनात्मक कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने यहां पहुंचकर कला का आनंद लिया और युवा कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन का उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों और सिद्धांतों को कला के माध्यम से प्रस्तुत करना था। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में स्वदेशी, सत्य और अहिंसा के संदेश स्पष्ट रूप से झलके। संस्थान के शिक्षकों और आयोजकों ने इसे विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिला। यह आयोजन न केवल कला के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों के बीच एकता और समरसता का संदेश भी दे गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न; प्रशिक्षण वर्ग 25 मई से:क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने दिए संगठनात्मक मंत्र
    Next Article
    मजदूर ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत:घरेलू कलह के बाद बिगड़ी हालत, शराब पीने पर हुआ था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment