Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में शिवरात्रि पर गंगा स्नान:25 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर पुलिस तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में शिवरात्रि के अवसर पर रविवार को विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 10 बजे तक लगभग 25,000 श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही स्नान के लिए लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था। दिन निकलने के साथ धूप खिलने से घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई। जनपद के प्रमुख घाटों जैसे कड़ा स्थित कुबरी घाट, संदीपन घाट, पल्हाना घाट, बदनपुर घाट, ककराबाद घाट और सिहोरी घाट पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गंगा घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जल पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले और शिवरात्रि स्नान के मद्देनजर श्रद्धालुओं के यातायात को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रयागराज की ओर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए आने-जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। देर रात से ही एसपी कौशांबी राजेश कुमार, एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ अभिषेक सिंह और यातायात सीओ सत्येन्द्र तिवारी ने जनपद में बनाए गए होल्डिंग एरिया, स्नान घाटों और प्रयागराज माघ मेला जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने और उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेयरमैन पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का आरोप:दीवार विवाद में महिला ने जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर सड़क तक श्रद्धालुओं की लाइन:पांडेश्वरनाथ मंदिर के गर्भगृह में एक गेट से प्रवेश, दूसरे से निकाला जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment