Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE 10वीं रिजल्ट में मेरठ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन:ग्रन्थ ने 95% और सिद्धांत ने 92% अंक हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में CBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित होते ही शहरभर में खुशी का माहौल छा गया। जगह-जगह मेधावी छात्रों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में शहर के प्रसिद्ध कवि दंपती सौरभ जैन ‘सुमन’ और डॉ. अनामिका जैन ‘अम्बर’ के छोटे बेटे ग्रन्थ ने 95% अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। ग्रन्थ ने के.एल. इंटरनेशनल स्कूल से परीक्षा दी थी। शानदार परिणाम के बाद घर में जश्न का माहौल रहा और परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। सौरभ जैन ‘सुमन’ ने बताया कि स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है। उन्होंने कहा कि सफलता का श्रेय बेटे की मेहनत के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन को भी जाता है। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु शेखर और चेयरमैन तेजिंदर खुराना का आभार भी व्यक्त किया। वहीं, डॉ. अनामिका जैन ‘अम्बर’ ने कहा कि परिवार को ग्रन्थ की उपलब्धि पर बेहद गर्व है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी बच्चों पर पढ़ाई को लेकर दबाव नहीं बनाया, बल्कि उन्हें अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दूसरी ओर, वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड के छात्र सिद्धांत भारद्वाज ने भी 92% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। सिद्धांत की सफलता पर पिता गिरिश मोहन भारद्वाज, माता सुधा और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने भगवान श्री गणेश, शिव परिवार और कुलदेवी माता शाकुंभरी का आभार व्यक्त करते हुए सिद्धांत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व कला दिवस पर CCSU में सजा ‘अभिव्यक्ति का उद्यान’:कलाकार सम्मान समारोह के साथ भव्य प्रदर्शनी, रंगों में समाज को जागरूक किया
    Next Article
    इंजीनियर बनना चाहते हैं मेरठ के CBSE 10वीं टॉपर विवान:बोले- मैथ्स से भी टफ इंग्लिश रही, रेग्युलर रिवीजन से मिली सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment