Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंजीनियर बनना चाहते हैं मेरठ के CBSE 10वीं टॉपर विवान:बोले- मैथ्स से भी टफ इंग्लिश रही, रेग्युलर रिवीजन से मिली सफलता

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 10वीं के घोषित परिणामों में विवान अग्रवाल ने 99.4% अंक हासिल कर शहर में टॉप कर लिया। विवान अग्रवाल केएल इंटरनेशनल के छात्र है। रिजल्ट सामने आते ही परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। विवान ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए इंग्लिश में 98, संस्कृत में 99 अंक प्राप्त किए, जबकि मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस और एडिशनल सब्जेक्ट में शत-प्रतिशत यानी 100-100 अंक हासिल किए। विवान ने बताया कि उन्होंने पूरे साल पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रिविजन पर खास ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि उनका कोई सख्त टाइम-टेबल नहीं था, लेकिन निरंतरता बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। विवान के मुताबिक मैथ्स उनका सबसे पसंदीदा विषय रहा, जबकि इंग्लिश थोड़ी चुनौतीपूर्ण लगी, जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी। भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए विवान ने बताया कि वह पीसीएम लेकर इंजीनियरिंग की तैयारी करेंगे और उनका लक्ष्य आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पाना है। विवान के पिता गौरव अग्रवाल, जो एक व्यवसायी हैं, ने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने खासतौर पर नागपाल सर के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन विवान के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने यह भी बताया कि घर में पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और विवान ने सोशल मीडिया का सीमित उपयोग कर अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा। वहीं, मां लीना अग्रवाल, जो गृहिणी हैं, ने बताया कि विवान बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने उसके रूटीन और डाइट का विशेष ध्यान रखा, जिससे वह संतुलित तरीके से अपनी तैयारी कर सका। परिवार के अनुसार विवान को शुरू से ही किताबें पढ़ने और खासतौर पर मैथ्स में रुचि रही है, जो उसकी इस सफलता में साफ झलकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE 10वीं रिजल्ट में मेरठ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन:ग्रन्थ ने 95% और सिद्धांत ने 92% अंक हासिल कर बढ़ाया शहर का मान
    Next Article
    उन्नाव में बाइक-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में चालक की मौत:पत्नी, देवरानी और उसकी एक साल की बेटी घायल, एक महिला रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment