Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCSU मेरठ की प्रोफेशनल बिल्डिंग पान-गुटखा से हुई बदहाल:छात्र नेताओं ने किया विरोध; बोले- नहीं सुधार हुआ तो अर्धनग्न होकर खुद साफ करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बनी प्रोफेशनल बिल्डिंग जिसमें तमाम मार्कशीट, डिग्री से संबंधित कार्य और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के कार्यालय हैं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विश्वविद्यालय के छात्र नेता बिल्डिंग के अंदर गंदगी दिखाई नजर आ रहे हैं। पान गुटखा थूकने के निशान विश्वविद्यालय की जिस बिल्डिंग में बाहरी जिलों से भी छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक अपने कार्यों के लिए आते हैं उसे बिल्डिंग में ऊपर जाने वाली सीढ़ियों से लेकर अन्य तमाम जगहों पर पान और गुटखों के थूकने के निशान है। इसके साथ-साथ कुछ दिन पहले भी इसी बिल्डिंग के पास का एक वीडियो वायरल हुआ था जिस वीडियो में शराब की बोतले और पूछ पड़े दिखाई दिए थे। हालांकि प्रबंधन द्वारा कार्रवाई करवाते हुए कुछ घंटे बाद उन्हें वहां से साफ करवा दिया था। NAAC A++ पर भी सवाल - विनीत विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय को NAAC A++ की रैंकिंग मिली है जो हमारे लिए गर्व की बात है। इसके बाद कोई व्यक्ति बाहरी जिले से अपना कोई काम करने आता है और इस प्रकार से यहां व्यवस्था और गंदगी देखा है तो उसके दिमाग में विश्वविद्यालय की क्या ही छवि बचेगी यह सोचने का विषय है। विश्वविद्यालय प्रबंधन को ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करवानी चाहिए और जल्द से जल्द यहां सफाई करवा कर व्यवस्था सुधरवानी चाहिए। छात्र मिलकर करेंगे सफाई विनीत ने कहा कि यदि जल्द ही प्रबंधन इस प्रोफेशनल बिल्डिंग में साफ सफाई कर कर यहां की व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम नहीं करता है, तो हम शांतिपूर्वक तरीके से सत्याग्रह के रास्ते पर चलते हुए यहां अपना विरोध करेंगे और प्रबंधन के सामने ही पान और गुटखों के थूकने के निशान साफ करने का काम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग लड़की से रेप में मौलाना गिरफ्तार:हापुड़ में घर में बच्ची को जन्म दिया, जान से मारने की धमकी देता था
    Next Article
    बाजारघाट में लापता युवक का शव मिला:पेड़ पर लटकी थी लाश, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment