Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CEO की जांच में फर्जी निकला कैबिनेट-मिनिस्टर का वोट-जिहाद:वाराणसी में नवदीप रिणवा बोले-4500 वोटर में 9 डुप्लीकेट मिले, 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

    13 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के विधायक और UP सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल के SIR पर उठाए सवाल और वोट जिहाद के दावे को यूपी निर्वाचन ने नकार दिया है। कैबिनट मंत्री वोट जिहाद का दावा चुनाव आयोग की जांच में फर्जी साबित हुआ। वहीं मंत्री की ओर से दी गई सूची की जांच में महज 9 मतदाता डुप्लीकेट मिले, जिनका नाम एक जगह से काटा जा रहा है। वाराणसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जांच के बाद सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री की ओर से कथित फर्जी मतदाताओं की सूची पर हमने जांच की। पहले चरण के सत्यापन में लगभग चार हजार पांच सौ मतदाताओं की जांच की गई जिसमें केवल आठ मतदाता प्रविष्टियां डुप्लीकेट पाई गईं। मंत्री के तमाम आरोपों पर आगे की जांच प्रक्रिया अभी जारी है और शेष प्रविष्टियों का भी सत्यापन किया जा रहा है। 9000 नाम की सूची डीएम वाराणसी को मिली थी, एक लाख वोट काटने का आरोप लगाया था जिसके बाद चंद नाम मिले, जो डबल फार्म भरने या अन्य कारणों से डुप्लीकेट थे। निर्वाचन की टीम तैयार, 10 अप्रैल को फाइनल सूची होगी जारी उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को वाराणसी में कई अहम घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। इसे अद्यतन और विश्वसनीय बनाए रखना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 10 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। यह सूची भविष्य के सभी चुनावों के लिए स्थायी रिकॉर्ड के रूप में उपयोग में लाई जाएगी। आयोग का लक्ष्य है कि मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी समयबद्ध और त्रुटिरहित हो ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का भरोसा मजबूत बना रहे। मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति और आगामी चरणों का पूरा होमवर्क कर लिया गया है। फर्जी फार्म भरने की बात प्रमाणित, दर्ज होगी एफआईआर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर फर्जी प्रविष्टि कराई है तभी उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी निर्दोष मतदाता को परेशान नहीं किया जाएगा और केवल ठोस साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई होगी। पूरे प्रकरण में प्रशासन की प्राथमिकता मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना और जनता के विश्वास को कायम रखना है। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने नाम और विवरण की जांच करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कराएं। आयोग का प्रयास है कि अंतिम रूप से प्रकाशित सूची भविष्य के सभी चुनावों के लिए एक भरोसेमंद और स्थायी दस्तावेज के रूप में उपयोगी सिद्ध हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती के SSI की मौत, सीबीआई जांच की मांग:कुशीनगर में गोंड समाज ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    अलीगढ़ कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी:SSP समेत पुलिस फोर्स पहुंची, न्यायालय परिसर को खाली कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment