Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती के SSI की मौत, सीबीआई जांच की मांग:कुशीनगर में गोंड समाज ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    11 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर। जिले में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से बस्ती जिले में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि देवरिया के मूल निवासी अजय कुमार गोंड बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। 5 फरवरी को वह अचानक थाने से लापता हो गए थे। इसके बाद उनका शव लगभग 40 किलोमीटर दूर अयोध्या जिले में सरयू नदी से बरामद हुआ, जबकि उनकी मोटरसाइकिल बस्ती में ही मिली थी। समाज के लोगों ने इस पूरी घटना को संदिग्ध बताते हुए इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष गोरखपुर प्रसाद गोंड ने इस संबंध में कहा कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और हाथों में फ्रैक्चर जैसी स्थिति मिली है। यह संकेत देता है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक योजनाबद्ध हत्या हो सकती है। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया, जिससे समाज में गहरा आक्रोश है। वहीं, दिग्विजय नाथ गोंड ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब कानून व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की गई है कि इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होटल कर्मचारी ने लगाई फांसी:10 दिन पहले प्रयागराज से आया था लखनऊ; बेल के पेड़ से लटका मिला शव
    Next Article
    CEO की जांच में फर्जी निकला कैबिनेट-मिनिस्टर का वोट-जिहाद:वाराणसी में नवदीप रिणवा बोले-4500 वोटर में 9 डुप्लीकेट मिले, 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment