Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chamoli के पोखरी में भालू के आतंक पर प्रदर्शन, आश्वासन के बाद धरना स्थगित

    1 day ago

    2

    0

    उत्तराखंड के चमोली जिले की पोखरी तहसील में जंगली जानवरों के हमलों और उनसे हो रहे नुकसान से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। पोखरी तहसील के विभिन्न गांवों से आए किसानों और ग्रामीणों ने पहले कस्बे की सड़कों पर ‘जनाक्रोश’ रैली निकाली और फिर जनसभा की। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘त्राहिमाम’, ‘हमें बचाओ’ और ‘वन्यजीव अधिनियम में संशोधन करो’ जैसे नारे लगाए।ग्रामीण क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ भालू और अन्य वन्यजीवों के आतंक के खिलाफ पिछले 10 दिनों से पोखरी तहसील मुख्यालय में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरने पर बैठे थे। पोखरी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों से भालू सहित अन्य जंगली जानवरों के आतंक की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। हालांकि, वन विभाग की ओर से प्रभावित गांवों में हिंसक भालुओं को मारने की अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखने, अतिरिक्त पिंजरों की व्यवस्था करने और वन कर्मियों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को 11वें दिन अपना धरना समाप्त कर दिया।केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी रजनीश सुमन ने ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया। बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला भी ग्रामीणों के समर्थन में पोखरी पहुंचे।उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग बाहर से भालू और अन्य जंगली जानवरों को पकड़कर पहाड़ों में छोड़ रहा है, जिससे यहां का जनजीवन और खेती-बाड़ी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत करने के साथ ही विधानसभा में भी सवाल उठाया गया, लेकिन सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। बुटोला ने वन्यजीव अधिनियम में तत्काल संशोधन कर लोगों को भालू और अन्य जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने, प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने तथा भालू प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरों की संख्या और गश्त बढ़ाने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाने पर Sri Lankan महिला समेत तीन गिरफ्तार
    Next Article
    टिहरी में Pushkar Singh Dhami ने 52.55 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं की रखी नींव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment