Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में चाइनीज मांझे से युवक घायल:हाईवे पर स्कूटी सवार की गर्दन में उलझा मांझा, पुलिस ने कार्रवाई तेज की

    1 hour ago

    2

    0

    रामपुर में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री जारी है। कोतवाली गंज क्षेत्र में दिल्ली-नैनीताल हाईवे 87 पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति की गर्दन में चाइनीज मांझा उलझ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय घायल व्यक्ति के एक साथी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और मामले की जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक गंज पवन शर्मा ने जानकारी दी कि वीडियो में दिख रही स्कूटी के आरसी नंबर से घायल व्यक्ति का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। शर्मा ने बताया कि संपर्क होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। चाइनीज मांझे के खिलाफ लगातार अभियान जारी पवन शर्मा ने स्पष्ट किया कि पुलिस चाइनीज मांझे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और पूर्व में भी कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि चोरी-छिपे मांझा बेचने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस मांझे का उपयोग न करें और इसकी बिक्री की सूचना पुलिस को दें, जिसमें उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। घायल व्यक्ति ने बताया कि स्कूटी से गुजरते समय मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। गर्दन बचाने के प्रयास में उसने हाथ लगाया, जिससे उसकी उंगलियां कट गईं और वह घायल हो गया। उसने प्रशासन से इस मामले में सख्ती बरतने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मुरादाबाद के धर्मांतरण मामले में मुस्लिम छात्राओं को झटका, FIR रद्द करने से इनकार
    Next Article
    प्रयागराज में 'देही' नाटक का मंचन:मशीन-इंसान के अस्तित्व पर सवाल, तकनीक-संवेदनाओं का टकराव दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment