Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छोटी बहन को धमकाकर गोली चलाने वाला भाई गिरफ्तार:एटा में युवती बोली- पढ़ाई छुड़वाकर शादी कराना चाहता है, तमंचा-कारतूस बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    एटा में एक भाई ने अपनी छोटी बहन को तमंचे से धमकाया और गोली चला दी। यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिलावली गांव में रविवार देर रात हुई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वीरेश कुमार, जो हाजीपुर निवासी अमर सिंह का पुत्र है, अपनी बड़ी बहन के घर रह रही छोटी बहन संगीता को धमकाने पहुंचा था। संगीता ने आरोप लगाया है कि वह पढ़ाई करना चाहती है, जबकि उसका भाई उसकी शादी करवाना चाहता है। उसके पिता उसे बड़ी बहन के घर छोड़कर गए थे। ग्रामीणों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने गोली चला दी। गांव वालों की सूचना पर कोतवाली देहात थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी वीरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक तमंचे के साथ किसी व्यक्ति से बात करता दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी वीरेश कुमार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सोमवार की देर रात की घटना है। मंगलवार को आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, मामले पर थाना प्रभारी कोतवाली देहात जयवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और जामा तलाशी के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक वेदप्रकाश बोले-राम मंदिर अयोध्या के स्वर्णिम काल की पहचान:2 बार टिकट मिला, इस बार भी मिलेगा; पार्टी हमारे कामों का मूल्यांकन कर रही
    Next Article
    गोरखपुर में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट:गर्मी से मिलेगी राहत, पारा 35 डिग्री के करीब पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment