Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'छोटा विलेन नहीं...अच्छा इंसान बनूंगा':लखनऊ में इंस्पेक्टर से बदतमीजी करने वाला रीलबाज गिरफ्तार, मांगी माफी

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गोमती नगर विस्तार में खेसारी लाल के इवेंट में इंस्पेक्टर से बदसलूकी करने वाला युवक गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने इवेंट के दौरान गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था। सुधीर अवस्थी की फोटो का इस्तेमाल कर आंदोलन करने की बात कही थी। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया- इंस्टाग्राम पर छोटा विलन नाम से आईडी बनाकर वीडियो बनाता है। युवक का नाम अंबर यादव है। बीते दिन हुए जनेश्वर मिश्र पार्क में खेसारी लाल के इवेंट में जबरदस्ती स्टेज पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। जिसे रोका गया तो पुलिस से अभद्रता की थी। आरोपी बोला- अब नाम नहीं बदलूंगा अंबर यादव अपने सोशल मीडिया पेज पर फोटो का इस्तेमाल कर पुलिस को लगातार धमकी दे रहा था। पुलिस के समझाने पर बोला- अब अपना नाम नहीं बदलूंगा। एक अच्छा और जिम्मेदार लड़का बनकर रहूंगा। इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर आरोपी अंबर यादव की छोटा विलेन नाम से फॉलोअर है। उसके 1.1 फॉलोअर है। गन कल्चर को प्रमोट करते हुए रील बनाता है। हर रील में यादव सरकार या अहीर लिखता है। 10-15 लोगों के साथ भौकाल बनाते हुए रील बनाता है। जिसमें दबंगई वाले भोजपुरी या हरियाणवी गाने होते हैं। किस तरह रहती हैं रील जीप गाड़ी पर पांच लोगों के साथ रील बनाता है। जिसमें हरियाणवी गाना लगा है। जंगल में गाड़ी दौड़ा रहा है। अपने कैप्शन में लिखा है टॉय गन्स होन्ली, जस्ट फॉर फन। जिसका मतलब है खिलौने वाली गन है, जो सिर्फ मजाक के लिए इस्तेमाल की गई है। वहीं एक वीडियो में घर पर हमला का वीडियो दिखा रहा है। इसके बाद अपनी सुरक्षा दिखाते हुए ऊपर से फायरिंग कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्पणा यादव ने बादशाह पर रोक लगाने की उठाई मांग:सीएम को लिखा पत्र, कहा यूपी में कंसर्ट रोका जाए, टटोरी गाने में महिलाओं को अभद्र तरीके से दिखाया
    Next Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग: ओलंपिक रेजिड और सिंघानिया एकेडमी की जीत:यश अरोरा की नाबाद 69 रन की पारी, शिवा सोनकर ने 61 रन बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment